सिरसा। सिरसा में नगर परिषद की चेयरपर्सन के सहायक पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए गुरुवार को नगर परिषद परिसर में ठेकेदारों ने धरना दे दिया। धरने पर बैठे ठेकेदारों ने कहा जब तक इसकी जांच नहीं होती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। जिस सहायक पर आरोप लगे है उनका कहना है कि वो चेयरपर्सन के सहायक नहीं है उनके समर्थक है। जो आरोप लगाए है वो बेबुनियाद है।