khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:16 AM (IST)
लखनऊ। खास खबर ने पहले भी बताया था कि यूपी में आईएएस और आईपीएस के तबादलों का दौर जारी है। आज यूपी सरकार ने उसी क्रम में 5 आईएएस और 9 आईपीएस अफसरों का फिर तबादला कर दिया है। जिन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है उनमें कुंवर सिंह फतेह बहादुर- महानिदेशक प्रशिक्षण बनाए गए हैं।
प्रदीप भटनागर को सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ के साथ एपीसी का अतिरिक्त चार्ज, रणवीर प्रसाद को श्रमायुक्त पद से हटाकर उनकी जगह प्रदीप कुमार महंती को कमान सौंपी गई है। सुधीर बोगड़े को प्रमुख सचिव पशुपालन के साथ साथ प्रमुख सचिव- दुग्ध का अतिरिक्त चार्ज। रजनीश गुप्ता से पशुपालन का चार्ज लिया गया। खास खबर ने आपको कल ही बताया था कि सपा सरकार मनपसंद अफसरों के बूते यूपी चुनाव जीतना चाहती है।