after wife murder husband commited suicide in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीने मरने की खाई कसम, शादी की, पत्नी के साथ खुद को उड़ाया

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 2:46 PM (IST)
जीने मरने की खाई कसम, शादी की, पत्नी के साथ खुद को उड़ाया
झाँसी। दोस्ती प्रेम में बदली और फिर साथ जीने.मारने की कसम खाकर शादी के पवित्र बन्धन में बँध गये। इसके बाद दोनों के बीच में खट.पट शुरू हो गयी। बीती शाम दोनों ग्राम डेरी के एकान्त क्षेत्र में निर्माणाधीन अपने मकान पर पहुँचे। दोनों के शव छत पर इस प्रकार पड़े थे मानो सीढ़ी पर बैठे हों। सुबह से दोपहर तक लगातार एक ही अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुँचीए तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। खून से छत जहाँ लाल थीए वहीं दोनों के कपड़ों पर खून के मामूली छींटे थे। दोनों की हत्या हुई या फिर पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। इस रहस्य की खोज में लगी पुलिस को नमूने की फॉरेंसिक जाँच व पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इन्त़जार है।

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement