जम्मू-कश्मीर में घायल होने वाले सुरक्षकर्मियों की तादाद भी पिछले साल से
करीब दोगुनी हो गई है। साल 2016 में सूबे में आतंकी वारदातों में घायल होने
वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या 305 रही जबकि 2015 में ये संख्या 208 थी।
पिछले साल की तुलना में घायल होने वाले सुरक्षाकर्मियों की संख्या में 47
फीसदी की बढोतरी हुई है।
पिछले साल की तुलना में साल 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों की
संख्या भी काफी बढ गई है।
हालांकि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे
जाने वाले आम नागरिकों की संख्या साल 2015 के मुकाबले में 18 फीसदी कम हुई
है। वहीं आतंकी हमलों में घायल होने वाली की संख्या पिछले साल की तुलना में
13 प्रतिशत कम हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छह दिसंबर 2016 तक
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 140 आतंकवादियों को मार गिराया है।