after surgical strike, more jawans martyred in kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक बाद 3 माह में 33 शहीद

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 9:44 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक बाद 3 माह में 33 शहीद
नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके 28 सितंबर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जम्मू-कश्मीर में स्थिति पहले से ज्यादा बिगडी है। इंडियास्पेंड की रिपोर्ट के अनुसार भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में 33 भारतीय जवानों की जानें जा चुकी हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन में भी काफी बढोतरी हुई है। भारत ने 18 सितंबर को राज्य के उरी स्थित आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उरी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे। गृह मंत्रालय द्वारा लोक सभा में पेश किए गए के आंकडों के अनुसार इस साल 27 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में 71 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। साल 2015 की तुलना में ये संख्या 82 फीसदी ज्यादा है। साल 2015 में जम्मू-कश्मीर में 39 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। इस साल जम्मू-कश्मीर में मारे जाने वाले सुरक्षकर्मियों की साल 2013 के 53 के बाद सबसे ज्यादा रही।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement