Advertisement
Thar Express : समझौता एक्सप्रेस के बाद पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस को भी बंद किया

वहीं पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस बंद किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, पाकिस्तान द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई। यह हमसे सलाह के बिना किया गया है। हमने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा जो कुछ भी किया जा रहा है, वह एक खतरनाक तस्वीर पेश करना है।
बता दें, गुरुवार को पाकिस्तानी रेल मंत्री पराशिद अहमद खान ने ट्वीट कर कहा था कि समझौता एक्सप्रेस को हमेशा के लिए बंद किया जाता है। गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया था और ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पाकिस्तानी ड्राइवर और गाइड पाकिस्तान वापस लौट गए थे।
पकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि जिन्होंने इसके लिए पहले से टिकट खरीद लिए हैं, बिना कोई चार्ज काटे रिफंड लौटा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को पाकिस्तान ने वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए रोक दिया था, जिसके बाद एक भारतीय चालक दल और गार्ड ने भारत की ओर ट्रेन को अटारी से बढ़ा दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंधों को डाउनग्रेड करने के फैसले की घोषणा की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


