After Priyanka, Rahul Gandhi enters Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका के बाद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में दस्तक

khaskhabar.com: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 5:13 PM (IST)
प्रियंका के बाद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में दस्तक
भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं की आमद बढ़ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब राहुल गांधी भी राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की राज्य में गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर और जबलपुर में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं। अब, 30 सितंबर को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला आएंगे, जहां जन आक्रोश यात्रा में हिस्सा लेने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में कांग्रेस सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। उनमें से एक यात्रा मालवा में विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकल रही है। यह यात्रा 30 सितंबर को कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में रहेगी और यहां राहुल गांधी यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
राज्य में भाजपा के साथ कांग्रेस के नेताओं की भी सक्रियता बढ़ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दौरे कर रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह पहला दौरा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement