Advertisement
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 'रामलला' की पोशाक कर रही है जनमानस को मोहित

करोड़ों रामभक्तों की नजरें प्रभु श्री राम के पीत स्वर्ण वस्त्रों पर टिकी और सोशल मीडिया व नेट के सर्च इंजन में लोगों ने अलग—अलग तरीकों से रामलला की पोशाक के बारे में जानकारी ली।
असल में अयोध्या में स्थापित रामलला की मूर्ति की पोशाक तैयार करने वाले डिजाइनर लखनऊ के मनीष त्रिपाठी है। जो स्वयं पोशाक बनाने के बाद अचंभित है। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि वे एक दिन प्रभु श्री राम के लिए पोशाक डिजाइन करेंगे। हालांकि उनके सामने ये सबसे बड़ी चुनौती भी रही। पोशाक सबसे अलग और एक राजवंशी घराने के राजकुमार की भव्यता की तरह लगे।
वे मानते हैं कि ''उन पर राम की ही कृपा हुई है, यही वजह रही कि वे उनके लिए इतनी सुंदर पोशाक डिजाइन कर सके हैं। साथ ही उन करोड़ों भारतीयों की आस्था और आशीर्वाद भी रहा जब वे उनके भरोसे पर खरे उतरे।''
काशी में तैयार हुआ 'पीतांबरी'—
पोशाक बनाने के लिए जिस जरूरी पीले और लाल वस्त्र की आवश्यकता थी वो काशी में तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी बात ये हैं कि, इसे तैयार करने में रेशम के साथ ही सोने और चांदी के तार का उपयोग किया गया है।
इनके लिए भी बनाई ड्रेस—
मनीष त्रिपाठी ने रामलला की पोशाक बनाने से पहले इंडियन क्रिकेट टीम, भारतीय सुरक्षा बल और भारतीय सेना के बुलेट प्रूफ जैकेट का डिजाइन भी तैयार किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


