After looting the murder of a young man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूटपाट के बाद एक युवक की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 3:04 PM (IST)
लूटपाट के बाद एक युवक की हत्या
पानीपत । दीवाली के मौके पर रोहतक के एक परिवार में मातम छा गया। यहां पानीपत के गोहाना रोड पर बीती रात बदमाशों ने लूपपाट के बाद विक्की नाम के शख्स की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बदमाश करीब 9 हजार रूपए,एक मोबाइल ,और दो बेग कपड़ो के साथ फरार हो गए है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हत्यारो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। पुलिस के मुताबिक रोहतक निवासी विक्की और उसका साथी हरीश चंडीगढ़ में फड़ी लगाकर कपडे बेचने का काम करते थे ,बीती रात दोनों साथी दीपावली के; अवसर पर अपने घर रोहतक के लिए निकले थे। लेकिन त्यौहार होने के चलते उन्हें पानीपत से रोहतक के लिए कोई साधन नहीं मिला। और लगभग दो बजे तक इन्तजार के बाद दोनों थकान के कारण गोहाना रोड स्थित मिठाई की दुकान के बाहर सो गए । हरीश ने बताया कि सोमवार को सुबह जब उसकी आँख खुली तो विक्की मेज पर उल्टा पड़ा था और उसके शरीर से खून बह रहा था। हरीश ने बताया की उसे पता नहीं चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है । यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया यह भी पढ़े :25 लाख की लूट का ख़ुलासा, कैसे दिया वारदात को अंजाम आप भी पढ़ें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement