गुजरात के बाद क्या अब मणिपुर बनेगा भाजपा का 'विकास मॉडल'?
khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2023 10:00 AM (IST)
उपरोक्त बयानों व आरोपों में से कोई भी बात न तो कांग्रेस नेताओं द्वारा की गयी न ही विपक्ष या नव गठित I. N. D. I. A. द्वारा। फिर आख़िर सत्तारूढ़ भाजपा और उसके नेता मणिपुर की घटना का राजनैतिक लाभ उठाने का आरोप विपक्ष पर क्यों और कैसे लगा रहे हैं ? भाजपा के कितने ही मंत्रियों सांसदों कार्यालयों व नेताओं के घर मणिपुर हिंसा में फूँक दिये गये ? और संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब संसद पहुंचे तो उन्होंने कहा, ''मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है. ये घटना शर्मसार करने वाली है. पाप करने वाले कितने हैं, कौन हैं वो अपनी जगह है, पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है. 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है. मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि वो मां-बहनों की रक्षा के लिए कदम उठाएं.'' राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।'' प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद तो देश में और भी उबाल आ गया। प्रधानमंत्री का इशारा पाकर जहाँ भाजपा के स्मृति ईरानी जैसे अनेक नेता मणिपुर की घटना के साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़ की तुलना करने लगे वहीं विपक्ष ने इसे पूर्णतः राजनैतिक बयान बताया। विपक्ष का कहना है कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ की किसी भी घटना से मणिपुर की तुलना नहीं की जा सकती। I. N. D. I. A. ने भी अपना एक 20 सदस्यीय दल मणिपुर भेजा।