गुजरात के बाद क्या अब मणिपुर बनेगा भाजपा का 'विकास मॉडल'?
khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2023 10:01 AM (IST)
दरअसल प्रधानमंत्री बनने से पहले गोरखपुर में एक चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए'। और मोदी उसी गुजरात का विज्ञापन विकास मॉडल के रूप में भी करते थे जोकि गोधरा काण्ड और उसके बाद भड़के अल्पसंख्यक विरोधी दंगों के बाद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारक बना। पिछले दिनों प्रसिद्ध पत्रकार कारन थापर ने मणिपुर के दक्षिणपंथी मैतेई नेता प्रमोद सिंह से बातचीत की जिसमें उन्होंने साफ़ तौर से यह कहा कि -'कुकी–जो आदिवासी समुदाय है उसको पूरी तरह से ख़त्म कर देंगे, क्योंकि वे हमारा रास्ता रोकते हैं। उन्होंने साफ़ साफ़ कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस का समर्थन हासिल है। और वे हमसे बच नहीं सकते। सवाल यह है कि मणिपुर में क्या हो रहा है और आगे क्या होने जा रहा है? शायद तभी विश्लेषक मणिपुर की हिंसक घटना की तुलना गुजरात दंगों की तरह करने व इसे सुनियोजित साज़िश बताने लगे हैं? तो क्या गुजरात के बाद अब मणिपुर बनेगा भाजपा का कथित 'विकास मॉडल'?