दिल्ली के बाद अब पंजाब के वादे करेंगे पूरे-केजरीवाल
khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 01:35 AM (IST)
जालंधर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पंजाब के दौरे के दौरान सोमवार को जालंधर में थे। जहां पठानकोट चौक स्थित एक पैलेस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उद्योगपतियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब को केंद्र सरकार ने पिछले दो सालों में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद वे मोदी के पैर छूकर भी पंजाब के लिए सब कुछ मांगेंगे और अगर नहीं मिला तो कैसे लेना है, वो उन्हें आता है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी मैनिफेस्टो को लोगों की सलाह से बनाती है। अपने कार्यों के बारे में बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे। वे सभी पूरे किए हैं। इस मौके पर पंजाब के आम आदमी पार्टी संयोजक गुरप्रीत घुघि, जगमीत बरार, संजय सिंह और सुखपाल खैरा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEOयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना