Advertisement
5 साल, 107 दिन, इसके बाद क्लाइमेट नियंत्रण मुश्किल

सोलंकी ने कहा कि वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साईड की मात्रा 50 प्रतिशत तक बढ चुकी है। जिसके चलते अब मौसम परिवर्तन हो रहे हैं एवं ग्रीन हाउस जैसे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं उन्होंने बताया कि एनर्जी के किसी भी उपयोग में कार्बनडाई ऑक्साइड रहता है एवं इसकी औसत आयु 300 वर्ष है, ऐसे मे हम कई पीढीयों के लिए वातावरण में जहर पैदा कर रहे हैं। लिहाजा कम से कम एनर्जी कन्ज्यूम करनी चाहिए।
क्लाइमेंट चेंज क्लॉक् से की गणना
इस अवसर पर सोलंकी ने क्लाइमेट चेंज क्लॉक के जरिये धरती का तापमान अगले 5 सालो में 1.5 डिग्री तक बढने का केल्कुलशन दिखाया। उन्होंने कहा कि पेड-पौधे लगाने, प्लास्टिक मुक्त करने जैसे उपायों से क्लाइमेट चेंज में कोई परिवर्तन नहीं आने वाला क्योंकि पूरी दुनिया में प्रति सेकंड 14 लाख किलो कार्बन एमिशन हो रहा है जिसे कन्ज्यूम करना असंभव है। उन्होंने सोलर एनर्जी का उपयोग करने, एनर्जी उपयोग को अवॉइड करने, एनर्जी उपयोग कम करने और एनर्जी को जनरेट करने का फार्मुला एएमजी दिया।
सोलंकी पूरी दुनिया में ख्यातिप्राप्त
कार्यक्रम का आयोजन इको फ्रैंड क्लब व रिन्यूएबल एनर्जी क्लब के तत्वावधान में हुआ। वक्ता प्रो. सोलंकी के 100 से अधिक रिसर्च पेपर्स है एवम वे दर्जनों प्रसिद्ध पुस्तको के लेखक भी है। सोलंकी क्लाइमेट चेंज के बारे में जागरूक करने के लिये एक पब्लिक मूवमेंट “स्वराज यात्रा “ चला रहे है, इसी क्रम मे यह आयोजन किया गया। पिछले ग्यारह वर्षो से वे क्लाइमेट चेंज के लिए दुनियाभर में जागरूकता फैलाने के लिए घर नहीं गए हैं एवं विभिन्न स्थानों पर दौरा कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं। वे एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के फाउंडर हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


