Afghanistan peace process , US special envoy Khalilzad to reached Pakistan Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया : अमेरिका के विशेष दूत पाकिस्तान पहुंचे

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 10:41 PM (IST)
अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया : अमेरिका के विशेष दूत पाकिस्तान पहुंचे
वह अफगानिस्तान में विवाद का हल तलाशने के मद्देनजर 8-21 जनवरी के दौरान बातचीत के लिए भारत, चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा कर रहे अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उनका यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अफगानिस्तान से 14,000 अमेरिकी सैनिकों में से आधे की वापसी के संकेत दिए जाने के बाद हो रहा है। ट्रंप ने पिछले दिनों यह कहते हुए भारत की आलोचना की थी कि भारत, अफगानिस्तान में शांति व स्थिरता लाने की दिशा में पर्याप्त कार्य नहीं कर रहा है। इस पर नई दिल्ली की ओर से कहा गया कि भारत संयुक्त राष्ट्र के विशेष आदेश के सिवा अपनी सेना विदेश नहीं भेजता है। -आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement