Advertisement
प्रसाद में मिलावट सुनियोजित साजिश का हिस्सा: मुख्तार अब्बास नकवी

उन्होंने आगे कहा कि, अभी वहां के विदेश मंत्री ने जिस तरह का बयान दिया और बताया कि हमारे विचार और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के विचार एक जैसे हैं, इससे इनका एंजेडा एक्सपोज होता है। उससे भी जरूरी बात यह है कि जिस तरह से जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत का जश्न, जुनून और जज्बा दिखाई पड़ रहा है, इस बार पाकिस्तान को पटाखे फोड़ने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि उनके पटाखे फुस्स हो जाएंगे।
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद मामले में हिंदू संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर आना शुरू हो गया है। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महासचिव बजरंग बागड़ा ने कहा कि, हिंदुओं की भावनाओं के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ जानबूझ कर और लंबे समय से किया जा रहा है। इससे पूरे हिंदू समाज में आक्रोश की लहर है। हिंदुओं की आस्था पर बार-बार हो रहे इस प्रकार के हमलों को हिंदू समाज अब और बर्दाश्त नहीं करेगा। भगवान तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जिस प्रकार विभिन्न पशुओं का मांस मिलाया गया, यह अत्यंत घृणित एवं असहनीय कृत्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


