Administration will resume campaign with cities Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान फिर से शुरू होगा

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 6:28 PM (IST)
‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान फिर से शुरू होगा
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए धारीवाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी वार्डो में वार्ड कमेटियों का गठन किया जाये, जो वार्ड की खुले में शौच मुक्त किये जाने की प्रक्रिया का सत्यापन करेंगी। इन वार्ड कमेटियों में न तो कोई पार्षद होगा ना ही नगरीय निकाय का अधिकारी अपितु वार्ड कमेटी में सम्बन्धित वार्ड के 5 प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। यह कमेटी एक प्रकार से सोशल मॉनिटरिंग कमेटी के रूप में कार्य करेगी। उन्होनें घर-घर कचरा एकत्रीकरण करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी लेते हुए गहरी नाराजगी व्यक्ति की, कि मुख्य सडक़ों एवं बाजारों से प्रतिदिन कचरा एकत्रित कर लिया जाता है। परन्तु शहरी के अन्दरूनी इलाकों में सडक़ों पर कचरे ढ़ेर लगे हुए है। उन्होनें कहा कि घर-घर कचरा एकत्रिकरण योजना कि सख्ती से मॉनिटरिंग की जाये। उन्होनें कहा कि प्रदेश के जिन वार्डो में सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालय नहीं है, वहां बनवाये जायें तथा जो बन्द हैं उन्हे चालू करवाया जाए। धारीवाल ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग/यूनीपोल की बढ़ती समस्या को देखते हुए निर्देश दिये कि नगरीय निकाय क्षेत्रों से अवैध होर्डिंग/यूनीपोल तुरंत हटवाये जाये तथा शहरों में कुछ मार्गो को होर्डिंग/यूनीपोल फ्री रखा जाये। उन्होनें यह निर्देश भी दिये कि होर्डिंग/यूनीपोल से नगरीय निकायों को कितनी आय हो रही है। इसकी जानकारी भी मंगवाई जाए।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement