Administration will resume campaign with cities -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान फिर से शुरू होगा

khaskhabar.com: बुधवार, 02 जनवरी 2019 6:28 PM (IST)
‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान फिर से शुरू होगा
जयपुर। प्रदेश में आमजन को शीघ्र राहत देने के लिए ‘‘प्रशासन शहरों के संग’’ अभियान फिर शुरू किया जायेगा। प्रदेश के जिन शहरों में जहां मास्टर प्लान लागू हो चुका है। उनके जोनल प्लान निर्धारित अवधि में तैयार किये जायेंगे। प्रदेश के सभी वार्डो में वार्ड कमेटियों का गठन किया जायेगा। जो कि खुले में शौच मुक्त किये जाने की प्रक्रिया का सत्यापन करेंगे। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए जनसंख्या के आधार पर निर्णय लिया जायेगा एवं आवश्यकतानुसार भर्ती की जायेगी। नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को स्वायत्त शासन भवन के सभागार में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं एवं नगरीय निकायों की आर्थिक स्थिति विषय पर किये जा रहे विचार-विमर्श के दौरान इस विषय पर विचार किया गया कि प्रदेश की जनता को शीघ्र राहत देने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान का शुभारंभ पूर्व की भांति शिथिलता देते हुए किया जाये। उन्होनें कहा कि अभियान कब शुरू होगा एवं क्या-क्या शिथिलताएं दी जायेंगी इस पर निर्णय राज्य मंत्री मण्डल की बैठक में लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement