ADM taste tested the quality of nutrition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीएम ने चखकर जांची पोषाहार की गुणवत्ता

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 8:12 PM (IST)
एडीएम ने चखकर जांची पोषाहार की गुणवत्ता
सवाई माधोपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर भगवत सिंह देवल ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और रा.उ.मा.वि. 72 सीढी शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जांचा। एडीएम देवल ने बालिकाओं को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन के तहत दिए पोषाहार की गुणवत्ता को भी चखकर जांचा। साथ ही कक्षा शिक्षण और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में प्रधानाचार्य की ओर से बालकों की पेयजल की समस्या बताने पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement