Aditya Narayan loses his temper, threatens and abuses airline staff Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने खोया आपा, अधिकारी को दे डाली ये धमकी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 5:43 PM (IST)
एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने खोया आपा, अधिकारी को दे डाली ये धमकी
रायपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त लगेज के मुद्दे पर बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण और इंडिगो कर्मियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। ये विवाद इतना बडा कि आदित्य ने इंडिगो कर्मियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली। आदित्यरायपुर एक इवेंट में गाना गाने आये थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो रायपुर से मुंबई जा रहे थे। इंडिगो प्रबंधन के मुताबिक आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए लगभग 13 हजार रूपये इंडिगो को देने थे, लेकिन वह 10 हजार रूपये देने पर अडे थे। जिस समय इंडिगो कर्मचारियों से आदित्य की तू तू मैं मैं हो रही थी उस वक्त किसी पैसेंजर ने मौके का वीडियो मोबाइल पर बना लिया।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement