Aditya Narayan loses his temper, threatens and abuses airline staff-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने खोया आपा, अधिकारी को दे डाली ये धमकी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 5:41 PM (IST)
एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने खोया आपा, अधिकारी को दे डाली ये धमकी
नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का इंडिगो एयर लाइन के अधिकारी के साथ धमकाने और आप्पतिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आदित्य को रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में आदित्य एयर लाइन अधिकारी को देख लेने और चड्डी उतार लेने की धमकी दे रहे है। खबरों के मुताबिक, आदित्य उस समय आपे से बाहर हो गए जब उन्हें कैबिन लिमिट से ज्यादा सामान ले जाते हुए एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वीडियो में स्टाफ मेंबर पर गुस्साए आदित्य को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि पहले स्टाफ ने उनके साथ गाली गलौज शुरू की। ये कहते हुए आदित्य गुस्से में इस कदर आपे से बाहर हुए कि स्टाफ मेंबर को धमकी देते हुए बोले, अगर तेरी चड्डी ना उतार दी तो मेरा नाम भी आदित्य नारायण नहीं। ये कहने के बाद आदित्य बोले, कभी ना कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही ना फिर देखता हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement