Adequate currency in circulation, shortage temporary says Arun Jaitley Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैश संकट पर अरुण जेटली बोले, कुछ इलाकों में अचानक बढ़ी मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 1:03 PM (IST)
कैश संकट पर अरुण जेटली बोले, कुछ इलाकों में अचानक बढ़ी मांग
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल ने कहा है कि कुछ राज्यों में नोटों की पैदा हुई किल्लत तीन दिनों में खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कैस की किल्लत है, वहां दूसरे राज्यों के मुकाबले कम नोट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरत के मुताबिक राज्यों के बीच नोटों का उचित वितरण करने की दिशा में कदम उठा रही है। शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि फिलहाल रिजर्व बैंक के पास 1,25,000 करोड़ रुपये की नगदी है। समस्या बस कुछ असमानता की हालत बन जाने की वजह से हुई है। कुछ राज्यों में कम करेंसी है तो कुछ में ज्यादा। सरकार ने राज्यवार समितियां बनाई हैं और रिजर्व बैंक ने भी अपनी एक कमिटी बनाई है ताकि एक से दूसरे राज्य तक नकदी का ट्रांसफर हो सके। रिजर्व बैंक ने इन राज्यों में नगदी की आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए हैं और उम्मीद जताई है कि जल्दी ही हालात सामान्य हो जाएंगे। रिजर्व बैंक के सूत्रों का कहना है कि असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में लोगों के जरूरत से ज्यादा नकदी निकालने की वजह से यह संकट खड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement