Adequate currency in circulation, shortage temporary says Arun Jaitley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैश संकट पर अरुण जेटली बोले, कुछ इलाकों में अचानक बढ़ी मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 1:01 PM (IST)
कैश संकट पर अरुण जेटली बोले, कुछ इलाकों में अचानक बढ़ी मांग
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अचानक आए कैश संकट पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बयान दिया है। जेटली ने कहा है कि कुछ राज्यों में पैदा हुई नकदी संकट का कारण वहां अचानक कैश की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा है कि इस पूरी स्थिति की समीक्षा की की है। देश में कैश की कमी नहीं है, सिर्फ कुछ जगहों पर अचानक मांग बढ़ जाने से ये परेशानी सामने आई है। वित्तमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया, मैंने देश की कैश समस्या की समीक्षा की है। बाजार और बैंकों में पर्याप्त मात्रा में कैश मौजूद है। जो एक दम दिक्कतें सामने आई हैं वो इसलिए है क्योंकि कुछ जगहों पर अचानक कैश की मांग बढ़ी है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से एटीएम में कैश न उपलब्ध होने से फिर नोटबंदी जैसी परेशानी का माहौल बनने लगा। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए आखिरकार रिजर्व बैंक और सरकार को आगे आना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement