Additional District Collector I conducted surprise inspection of various offices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 नवम्बर 2024 10:10 PM (IST)
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण
जोधपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम जवाहर चौधरी ने गुरुवार को कार्यालय मुख्य अभियंता जल संसाधन, अधिक्षण अभियन्ता जल संसाधन, अधिशाषी अभियन्ता जल संसाधन, मंडोर सेटेलाईट अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रथम चौधरी द्वारा कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर जांच की गई। कार्यालय मुख्य अभियन्ता जल संसाधन में कुल 50 कार्मिकों में से 33 कार्मिक उपस्थित 01 कार्मिक कोर्ट संबंधी कार्य के लिए कार्यालय से बाहर तथा 16 कार्मिक अवकाश पर थे। कार्यालय अधिक्षण अभियन्ता में 16 में से 13 कार्मिक उपस्थित तथा 3 कार्मिक अवकाश पर थे। कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता जल संसाधन में 13 में 11 कार्मिक उपस्थित तथा 2 कार्मिक अवकाश पर थे।
चौधरी द्वारा जल संसाधन के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा कार्मिकों से उनके कार्य प्रणाली, ई-फाईल आदि की जानकारी ली तथा कार्यालय में पड़े पुराने रिकॉर्ड के तथा कबाड़ फर्नीचर एवं पुराना रिकॉर्ड अनावश्यक रुप से कार्यालय में अभी भी बिना निस्तारण के पाया गया, जिसे नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान एडीएम प्रथम चौधरी द्वारा मंडोर सेटेलाईट अस्पताल का निरीक्षण किया गया। वहा मौजूद रोगियों इत्यादि से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली एवं सेटेलाईट अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सालय के वार्ड, वार्ड की बेडशीट, कार्यालय, शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की स्थिति अच्छी पाई गई। एवं उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन इधर-उधर पर पाए गए। जिस पर उन्होंने परिसर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement