Additional Chief Secretary observed the muhaana fruit-vegetable market Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मुहाना फल-सब्जी मंडी का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 5:52 PM (IST)
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मुहाना फल-सब्जी मंडी का निरीक्षण
गोयल ने कृषि विपणन विभाग निदेशक ताराचंद मीना को मंडी परिसर में भूमि से संबंधित न्यायिक प्रकरणों की कोर्ट में प्रभावी पैरवी एवं शीघ्र निस्तारण के प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में अवैध बेसमेंट निर्माण नहीं करना सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रशासक डॉ. ओमप्रकाश, कृषि विपणन विभाग के निदेशक ताराचंद मीना सहित मंडी प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए हुई कार्यशाला अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के गोयल के निर्देशानुसार मंगलवार को पंत कृषि भवन स्थित सभागार में मुहाना फल-सब्जी मंडी के व्यवसायियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साफ-सफाई के विभिन्न तौर-तरीकों की जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं कृषि विपणन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement