Additional Chief Secretary observed the muhaana fruit-vegetable market Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मुहाना फल-सब्जी मंडी का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 5:52 PM (IST)
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया मुहाना फल-सब्जी मंडी का निरीक्षण
एसीएस गोयल ने मंडी सचिव को पूरे मंडी परिसर का दौरा कर प्रत्येक गेट पर गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित करने और आने-जाने वाले वाहनों का विवरण दर्ज कर माल एवं यूजर चार्ज का पूरा ब्यौरा रखने के निर्देश दिए। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर गोयल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार फर्म को हर माह लाखों रुपए देने के बावजूद कचरा पड़ा रहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक समुचित सफाई नहीं हो तब तक पूरा भुगतान नहीं करें। सुधार नहीं होने पर अनुबंध की शर्तों के मुताबिक फर्म को ब्लेक लिस्ट करने की कार्रवाई अमल में लाएं। मंडी सचिव को सप्ताह में दो दिन पूरे परिसर में घूमकर जायजा लेने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के पश्चात् सफाई व्यवस्था सुदृृढ़ करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आवंटित दुकानों के सामने फुटकर दुकानें लगवाकर अवैध वसूली करने और ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों का सामान रखने जैसी गतिविधियां तुरंत प्रभाव से बन्द करवाने और कानूनन कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी परिसर में अनाधिकृत चाय, कचोरी एवं पान की दुकानों को मंडी कानून के अनुसार व्यवस्थित ढंग से आवंटित करने के निर्देश दिए ताकि अव्यवस्था नहीं फैले और राजस्व भी मिले। उन्होंने मौजूद किसानों, व्यापारियों एवं खुदरा दुकानदारों से चर्चा कर समस्याएं जानी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement