Adding to the mainstream of development of state workers needed - Labour Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के श्रमिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी - श्रम मंत्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 6:02 PM (IST)
प्रदेश के श्रमिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी - श्रम मंत्री
जयपुर। श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि प्रदेश के श्रमिकों का हित सर्वोपरि है और इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डॉ. यादव मंगलवार को श्रम विभाग के सभागार में भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण समीक्षा बैठक में श्रम अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्राथमिकता है कि प्रदेश के श्रमिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाये। श्रम मंत्री ने भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की निर्माण श्रमिक, शिक्षा एवं कौशल विकास, सुलभ्य आवास योजना, जीवन एवं भविष्य सुरक्षा योजना, सुभ शक्ति योजना, आदि अन्य योजनाओं, नियम, अधिनियमों, राज्य सलाहकार समिति, वेलफेयर बोर्ड एवं भवन निर्माण श्रमिकों की योग्यता एवं शर्तों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने क लिए वे अपने कत्र्तव्यों एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करें। उन्होंने भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों के लिए गठित कल्याण मण्डल की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। श्रम मंत्री डॉ. यादव ने भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के हितों के लिए लागू किये गये अधिनियमों व योजनाओं में आवश्यकतानुसार संशोधन किये जाने पर भी जोर दिया। बैठक में श्रम आयुक्त डॉ. पृथ्वीराज, अतिरिक्त श्रम आयुक्त सी.वी.एस. राठौड़ संयुक्त श्रम आयुक्त एस.सी. तेतरवाल, संयुक्त श्रम आयुक्त जयपुर रीजन जी.पी.कुकरेती सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे ।

[@ अदिति बनीं मिस कोहिनूर-ए-ताज, SEE PIC ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement