ADC inaugurates new branch of Engineering College At Ambala road point-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीसी ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज की नई ब्रांच का उद्घाटन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 2:51 PM (IST)
एडीसी ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज की नई ब्रांच का उद्घाटन
कैथल। अंबाला रोड पाइंट पर इंजीनियरिंग कॉलेज समालखा की नई ब्रांच का उद्घाटन एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह एवं आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य ओपी गर्ग ने किया। ओपी गर्ग ने अपने संबोधन में कहा है कि इस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे चार हजार छात्रों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अच्छे संस्कार, आचरण, मर्यादा, देश भक्ति व संस्कृति की शिक्षा दी जा रही है। इंजीनियर बनने के साथ साथ छात्रों का एक अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। छात्रों को अच्छे अंक लेना और डिग्री तक सीमित रखना काफी नहीं है उसकी व्यवहारिक योगयता भी नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में भिन्न भिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर इच्छुक और योज्य छात्रों के रोजगार के व्यवस्था की जाती है। पांइट कॉजेल के प्रबंधक समिति के महासचिव सुरेश तायल ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडवोकेट कौशल खेत्रपाल, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. एएल मदान, डा. बीडी गुप्ता, एमएन शर्मा, एसके गुप्ता, रोहित खुरानिया, विकास शर्मा, सुमित शर्मा, डा. बीबी शर्मा आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement