Action taken against DST team for commenting on CM, 5 policemen on line duty and one suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएसटी टीम की सीएम पर टिप्पणी को लेकर हुई कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर और एक सस्पेंड

khaskhabar.com: बुधवार, 12 फ़रवरी 2025 3:51 PM (IST)
डीएसटी टीम की सीएम पर टिप्पणी को लेकर हुई कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर और एक सस्पेंड
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में डीएसटी टीम को सीएम के नाम को लेकर टिप्पणी करना भारी पड़ गया. दअरसल डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी एक चाय के दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि सीएम भी बचाने नहीं आएंगे. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जब यह मामला आईजी और एस पी के संज्ञान में आया तो आईजी के निर्देश पर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर के साथ एक को सस्पेंड कर दिया. 4 फरवरी का मामला है भरतपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक चाय की दुकान के बाहर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी. डीएसटी टीम को शक था की यह दुकानदार अवैध शराब व मादक पदार्थ बिक्री कर रहा है जिसके चलते दुकान के आस पास भीड़ लगी हुई है लेकिन इसी दौरान डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकाते है. दुकानदार पुलिस कर्मियों से कह रहा है कि इस भीड़ की मेरे को जानकारी नहीं है मैं सिर्फ चाय और खाने पीने का सामान बेचता हूं. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कहता है कि सीएम बचाने नहीं आएगा. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मामला भारतपुर आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के संज्ञान में आया तो पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर और एक को सस्पेंड कर दिया है.
क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के निवासी हैं और उन्हीं के गृह जिले की पुलिस इस तरह की टिप्पणी करें तो शोभा नहीं देती इसी को लेकर के पुलिस के अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है.डीएसटी में तैनात दिनेश, जगदीश, मधुसूदन व लक्ष्मण लाइन को किया लाइन हाजिर जबकि रितेश को सस्पेंड किया गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement