khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 1:10 PM (IST)
जालंधर। हालही में ओवरलोड टिपर की चपेट में आने से एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और सिविल प्रशासन की और से जालंधर के पीएपी चौक पर नाकाबंदी कर ओवरलोड ट्रकों और टिपरों के चालान काटे गए और कई वाहनों को जब्त भी किया गया। जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी के मुताबिक 1 दर्जन के करीब ओवरलोड वाहनों के प्रति टन 1000 रुपए के हिसाब से चालान किए गए और वाहन चालकों को आगे से क्षमता के अनुसार ही वाहनों को लोड करने के निर्देश दिए गए।
दूसरी और शहर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने इस को रूटीन कार्रवाई बताया और शहर में ओवरलोड वाहनों से सख्ती से निपटने की बात कही। बेशक प्रशासन की ओर से इस को रूटीन की कार्रवाई बताया जा रहा है पर यह बात गले से नीचे नहीं उतरती कि अगर प्रशासन की ओर से ऐसी सख्ती पिछले महीनों में की जाती तो ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर कई जि़न्दगियां मौत की भेंट नहीं चढ़ती।