khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 4:12 PM (IST)
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना के आधार पर पंजाब के बरनाला में एक घर में चल रहे लिंग जांच सेंटर पर छापा मारा और मौके से एक महिला सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वही पुलिस ने विभिन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। सिरसा के नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ सूरज भान कम्बोज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की पंजाब के बरनाला में भ्रूण जांच का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मौके पर छापा मारा गया तो वहा लिंग जांच करते हुए एक महिला सहित पांच अन्य को काबू किया और एक भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल आरोपियों पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।