Advertisement
एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर किया संवाद

एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन राज्य सरकार और आमनागरिकों की समस्याओं की जानकारी व त्वरित निराकरण का बेहतर मंच हैं। उन्होंने कहा कि आमनागरिक सहजता से अपनी समस्या हेल्पलाइन के माध्यम से सरकार के सामने रखकर समाधान करा पाते हैं।
अपर्णा अरोरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों विभागों की प्राप्त परिवेदनाओं और उनके निराकरण प्रगति की समीक्षा की। माइंस विभाग की प्राप्त 18594 परिवेदनाओं में से 17748 परिवेदनाओं का निराकरण किया जा चुका है। इस तरह से माइंस विभाग का परिवेदना निस्तारण 95.45 प्रतिशत है। खान विभाग की 90 दिन से अधिक की केवल 3 परिवेदनाएं लंबित हैं।
प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त 4044 परिवेदनाओं में से 3665 परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा चुका है। यह प्राप्त परिवेदनाओं का 90 प्रतिशत से भी अधिक हैं।
अपर्णा अरोरा ने माइंस विभाग व प्रदूषण मण्डल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी बारी बारी से नियमित रुप से संपर्क हेल्पलाइन आकर परिवेदनाओं की सुनवाई व निराकरण करेंगे जिससे परिवेदनाओं के निराकरण में और अधिक तेजी आयेगी। उन्होंने संपर्क हेल्पलाइन के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए परिवेदनाओं की प्रकृति, क्षेत्र विशेष, अधिकारी स्तर पर निराकरण समय और निराकरण की गुणवत्ता आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारी स्तर पर कम से कम समय में निराकरण पर जोर दिया।
इस अवसर पर निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के भुवनेश माथुर, निदेशक पब्लिक ग्रीवेंस हर्ष सावनसुखा, तकनीकी निदेशक संपर्क पोर्टल जीके शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सुदर्शन, खान विभाग के ओएसडी अनुज सक्सेना, श्रीकृष्ण शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


