Acrobatic show in the sky heroes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आकाशवीरों ने आसमान में दिखाई कलाबाजियां

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 3:50 PM (IST)
आकाशवीरों ने आसमान में दिखाई कलाबाजियां
जोधपुर । भारतीय वायुसेना की वर्षगांठ के अवसर पर वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने टीम लीडर विंग कमाण्डर अजीत कुलकर्णी के नेतृत्व में 16-16 अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तेज गर्जना के साथ सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के छह हॉक विमानों ने गुरुवार को सूर्यनगरी के आसमान को भेदा। मिरर फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए टीम के दो विमानों के पायलट ने देर तक एक-दूसरे से नजरें मिलाईं तो येंकी व शॉकवेव फार्मेशन ने आसमान की ऊंचाई का भेदा। आकाश गंगा स्काईडाइवर्स टीम ने 7 हजार फुट ऊंचाई से छलांग लगाकर आसमान में तिरंगा बनाकर सभी को चौंका दिया । यह भी पढ़े :दिल्ली नोएडा टोल ब्रिज पर पथकर समाप्त,4साल चली लडाई यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement