यह हालत को देख युवती के लिए कोई भी
रिश्ता नहीं आता था। शादी के लिए परिजन ऐसे हमसफर को तलाशते रहे जो उसे हर कदम पर
साथ खड़ा हो घरवालां की यह तलाश अब जाकर खत्म हुई। हमसफर बनने के लिए पड़ोसी शमशाद
ने शादी का प्रस्ताव रखा तो शबीना के पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शबीना के
घर बारात आई तो पड़ोसियों ने पिता की हर प्रकार से मदद की और बाराती बन बैठे।
समाजसेविकाओं ने भी शादी में शामिल होकर शबीना को आर्शीवाद दिया। मस्जिद के काजी
ने शबीना और शमशाद को निकाह पढ़ाया और बाबूल ने हंसी खुशी से बेटी को विदा किया।
बिटियां की विदाई में जहां हर आंख नम थी तो उसके हमसफर के लिए दुआएं थी। लोगों ने
शमशाद के इस कार्य को सराहा और समाज में एक मिशाल होने की बात कही।