khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 09:50 AM (IST)
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास के नजदीक बीती रात टैंपो से टकराने के बाद एंबुलेंस पलट गई। हादसे में छह लोगों को चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस शाहपुरा से भीलवाड़ा आ रही थी। इसी दौरान नगर विकास न्यास के पास टैंपो और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस तीन पलटी खाने के बाद डिवाईडर के दूसरी तरफ जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस में चार लोग सवार थे। लेकिन इनमें कोई मरीज नहीं था। एंबुलेंस सवार एक युवक की हादसे में जीभ भी कट गई। वहीं टैंपो में सवार गायत्रीनगर निवासी पवन पुत्र दुर्गाशंकर शर्मा और जयसिंह पुत्र रतनसिंह चारण भी हादसे में घायल हो गए। जिन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]