khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 12:53 PM (IST)
शिमला। सिविल अस्पताल जुब्बल में 59 दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। यह उपकरण जिला प्रशासन शिमला द्वारा सतलुज जल विद्युत निगम और एलमिको कानपुर के सहयोग से किए गए। इन दिव्यांगों का चयन विशेष रूप से आयोजित आंकलन शिविरों में किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के प्रधान, खंड विकास अधिकारी व विकास आयुक्त जीडी शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा और एलमिको कानपुर के अधिकारी उपस्थित थे।