Advertisement
बढ़ते शहरीकरण में चार गुनी गति से सुविधाओं का विकास प्राथमिकता : झाबर सिंह खर्रा

डीएलबी और हुडको के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
कार्यक्रम में स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) एवं हुडको के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत शहरी स्थानीय निकायों के लिए परियोजना निर्माण, डीपीआर तैयार करने तथा वित्तीय संसाधनों के बेहतर उपयोग में तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
एमओयू का आदान-प्रदान हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर तथा स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक प्रतीक चंद्रशेखर जुईकर ने किया।
छोटे शहरों को भी मिलेगा विकास का लाभ
यूसीएफ की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में भी आधुनिक शहरी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों के लिए प्रोजेक्ट फॉर्मेशन एवं डीपीआर निर्माण विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
देशभर में ₹4 लाख करोड़ की आधारभूत परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
केंद्र सरकार द्वारा स्थापित अर्बन चैलेंज फंड एक प्रतिस्पर्धी वित्तपोषण व्यवस्था है, जिसमें परियोजनाओं की गुणवत्ता, नवाचार, समावेशिता एवं बैंकेबिलिटी के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
भारत सरकार ने इस योजना के लिए ₹1 लाख करोड़ की व्यवस्था की है, जो कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिशत होगा। शेष राशि में 25 प्रतिशत राज्य सरकार एवं स्थानीय निकायों तथा 50 प्रतिशत वित्तीय संस्थानों/हुडको के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
राजस्थान में यूसीएफ के तहत लगभग ₹15,800 करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें केंद्र सरकार लगभग ₹3,950 करोड़ का योगदान देगी।
व्यावहारिक एवं बैंकेबल परियोजनाओं पर रहेगा विशेष जोर
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने अधिकारियों से समावेशी, व्यावहारिक एवं बैंकेबल परियोजनाओं की पहचान कर गुणवत्तापूर्ण डीपीआर तैयार करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक परियोजनाओं को स्वीकृति मिल सके और नगर निकाय आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें।
डिजिटल मॉनिटरिंग से होगी परियोजनाओं की निगरानी
डीएलबी के मुख्य अभियंता श्री अरुण व्यास ने बताया कि यूसीएफ के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से डिजिटल रूप से की जाएगी।
कार्यक्रम को हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीएलबी के वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


