ACB action in Jaipur: Junior engineer of JVVNL arrested red-handed taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ACB की कार्रवाई : सोलर सिस्टम के लिए लोड क्षमता बढ़ाने की एवज में JVVNL का कनिष्ठ अभियंता 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अगस्त 2026 4:53 PM (IST)
जयपुर में ACB की कार्रवाई : सोलर सिस्टम के लिए लोड क्षमता बढ़ाने की एवज में JVVNL का कनिष्ठ अभियंता 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) सब स्टेशन रामगंज में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता (JEN) मनोज कुमार को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक निजी कंपनी के ग्राहक के घरेलू विद्युत कनेक्शन पर सोलर पैनल लगाने हेतु लोड क्षमता बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। सोलर सिस्टम लोड बढ़ाने के नाम पर मांगी थी घूस परिवादी ने एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी 'सोलर रिधम एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड' के एक ग्राहक के आवासीय विद्युत कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम स्थापित किया जाना है। इसके लिए विद्युत विभाग से लोड क्षमता बढ़वाने की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने 14 अगस्त 2026 को 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान आरोपी 3 से 4 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ।
3,000 रुपये लेते ट्रैप, रिश्वत राशि बरामद
शिकायत के सत्यापन के उपरांत उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रामजी लाल मय टीम ने 24 अगस्त 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार को परिवादी से 3,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement