जयपुर। दुष्कर्म के आरोपित पूर्व आईएएस बीबी मोहंती दुबई में छिपे बैठे है। इससे पहले बताया जा रहा था कि वे नेपाल में है। करीब तीन वर्ष से फरार चल रहे मोहंती के प्रत्यपर्ण के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। हारलांकि उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती भी करीब एक वर्ष से लापता है। पुलिस के लिए दोहरी चुनौती का विषय है एक तो मोहंती का प्रत्यर्पण और आरोप लगाने वाली युवती की तलाश। जानकारों के अनुसार इसके लिए पुलिस सीबीआई की भी मदद ले सकती है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2014 को महेशनगर थाने में मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। तब अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहंती राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण (रेट) के अध्यक्ष थे। मामला दर्ज होने के साथ ही वह फरार हो गए। दस दिन बाद सरकार ने उन्हें निलम्बित कर दिया और फरारी के दौरान ही उनका सेवाकाल पूरा हो गया। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा है। उनके नाम की सम्पत्ति कुर्क कर दी गई है।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...