लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लुधियाना शहर से करीब 45
किलोमीटर की दूरी पर स्थित तहसील समराला की दाना मंडी में आयोजित शिरोमणी
अकाली दल की एक रैली में आम आदमी पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आम
आदमी पार्टी पंजाब में फिर से आतंकवाद लाने की फिराक में हैं।
उन्होंने
कहा कि आम आदमी के नेता अपने कार्यकर्ताओं को कह रहें हैं कि अन्य दलों पर
जूतों और पत्थरों से हमला करो और अगर कहीं यह सत्ता में आ गए तो फिर ये
लोगों पर गोलियां ही बरसवाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला और
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आतंकवादी की जननी बताया और एस वाई एल के
मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस को ही पूरी तरह से ज़िम्मेदार बताया.
उन्होंने कहा कि अमृतसर में हरमिंदर साहिब पर हुए हमले और 1984 में हुए सिख
दंगों के लिए केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही ज़िम्मेदार है। प्रकाश सिंह
बादल ने आम आदमी पार्टी पर आतंकवादी लोगों के साथ जुड़े होने का आरोप लगाते
हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में हिन्दू सिख एकता को तोड़ कर अमन शान्ति
को भंग करने का आरोप लगाया है. बादल ने आरोप लगाया के जो आम आदमी पार्टी
अपने चुनावी घोषणा पत्र की तुलना अलग-अलग धार्मिक ग्रंथों से कर उनकी
बे-अदबी कर सकती है ऐसी पार्टी की सोच कैसी गिरी हुई हो सकती है।
उन्होंने
कहा के कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पंजाब की दुश्मन रही है क्योंकि इस
पार्टी ने किसी न किसी माध्यम से पंजाब को नुक्सान पहुँचाया है. चाहे वो आम
आदमी पार्टी हो या फिर कांग्रेस पार्टी यह दोनों ही पार्टियाँ झूठ की
म्याद पर चल कर ही अपनी राजनीति कर रहीं हैं. आम आदमी पार्टी दिल्ली से आकर
अब पंजाब में राज करना चाहती है जो कि पंजाब की जनता बिलकुल नहीं चाहती।