नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले
रही है। एक के बाद एक आप के विधायक इन दिनों किसी न किसी विवाद में फंसते
जा रहे हैं। अब आप विधायक सरिता सिंह पर घूस लेने का आरोप लगा है। पुलिस
में दर्ज शिकायत के अनुसार पार्टी के ही एक मुस्लिम नेता ने नौकरी के बदले
नौ लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगा है। इसके जबाव में सरिता ने आरोपों को
गलत बताते हुए मुस्लिम नेता के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत पुलिस से की है।