khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 08:52 AM (IST)
आम
आदमी पार्टी के एक पोस्टर के एक किनारे पर आप विधायक सरिता सिंह की तस्वीर
है तो दूसरे किनारे पर पार्टी के अल्पसंख्यक कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष
शकील अहमद की। लेकिन इसी शकील अहमद ने सरिता पर नौकरी का झांसा देकर 9 लाख
रुपये ऐंठने का आरोप लगा दिया है।
शकील के मुताबिक तीन लोगों को
सरकारी नौकरी देने का वादा करके सरिता सिंह ने पैसे ले लिये। लेकिन न तो
नौकरी दी और ना ही पैसे दे रही हैं। उल्टे पैसा मांगने पर धमकी देती हैं।
पुलिस ने इनकी शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।