आप का उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल, पार्टी का नया प्रत्याशी घोषित
khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 7:06 PM (IST)
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के हल्का सेंट्रल के उम्मीदवार प्रोफेसर दरबारी लाल के आज दोबारा कांग्रेस में वापिस शामिल होने के कारण आम आदमी पार्टी पर आरोप लगने शुरू हो गए है। वह लालच दे कर नेताओ को पार्टी में शामिल कर रहे है।
इसी बीच आम आदमी पार्टी के द्वारा हल्का सेंट्रल से डॉ अजय गुप्ता को अपना नया उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। मजीठा से आम आदमी के उम्मीदवार हिम्मत शेरगिल ने बताया की प्रोफेसर दरबारी लाल के खिलाफ हमें काफी शिकायते मिल रही थी। उन पर जमीन घोटाले का केस अदालत में चल रहा है इस लिए उनको हटाया जा रहा है। मुख्य मंत्री बादल पर आज जूता फैंके जाने को उन्होंने कहा हम तो चाहते है की चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से होने चाहये लेकिन आज लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य मंत्री चेहरे पर पैदा हुए विवाद पर हिम्मत शेरगिल ने बताया की अरविन्द केजरीवाल के द्वारा आज यह स्पष्ट कर दिया गया है। पंजाब का
मुख्यमंत्री पंजाब से ही होगा।