Aamir Khan film by Cirque upset Real coach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आमिर खान की फिल्म दंगल से क्यों नाराज है रियल कोच

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 7:59 PM (IST)
आमिर खान की फिल्म दंगल से क्यों नाराज है रियल कोच
जालंधर । आमिर खान की फिल्म दंगल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन इस फिल्म में अपनी भूमिका को नकारात्मक दिखाए जाने पर रेसलर गीता फोगाट के रियल कोच प्यारा राम सोंधी काफी नाराज़ हैं । दरअसल, फिल्म के एक सीन में गीता फाइनल खेलने जाती हैं तो कोच गीता के पिता महावीर फोगाट को कमरे में बंद करवा देते हैं। कोच नहीं चाहते थे कि गीता की सफलता का श्रेय उनके पिता को मिले। आज प्यारा राम का कहना है कि जहां यह मुकावला हो रहा था वहां पैर पैर पर मीडिया और सिक्योरिटी थी । अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो उस वक्त किसी को पता न चलता । इस सब से आहत प्यारा राम अब चाहते हैं कि आमिर खान उनसे एक बार मिले ताकि वो खुद आमिर खान से कह सकें कि अगर आमिर खान किसी व्यक्ति विशेष पर कोई फिल्म बनाते हैं तो कम से कम उससे संबंधित किरदारों से भी बात करनी चाहिए ताकि उनको भी सही ढंग से दिखाया जाए । फिलहाल उनका आमिर खान पर किसी तरफ केस करने का कोई इरादा नहीं है ।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement