Aam Aadmi Party workers did Shramdan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 7:45 PM (IST)
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
जयपुर। आम आदमी पार्टी के जयपुर संभाग कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर संभाग प्रभारी उम्मेद सिंह राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर श्रमदान किया। जयपुर लोकसभा प्रभारी अमित शर्मा लियो ने बताया कि सोमवार को राजापार्क स्थित तिलक नगर इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने पब्लिक पार्क में श्रमदान कर पार्टी कार्यकर्ताओ ने जयपुर संभाग प्रभारी उम्मेद सिंह राठौड़ का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जयपुर के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से झाड़ू, तसला और फावड़ी लेकर आए थे और वर्षों से गंदे पड़े पब्लिक पार्क का कचरा एकत्रित कर श्रमदान दिया। इस दौरान जयपुर शहर की सभी 8 विधानसभाओं के प्रभारी, वार्ड प्रभारी और विभिन्न विंगो के प्रभारियों सहित जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रभारी पुर्निश सरीन, मुकेश केसवानी और मुबारक अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement