Aam Aadmi Party formed the state level election committee for the election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

“आप” ने बनाई चुनाव के लिए राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी, यहां देखें सूची

khaskhabar.com: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 6:21 PM (IST)
“आप” ने बनाई चुनाव के लिए राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी, यहां देखें सूची
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने आज रोहतक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता, लोकसभा संगठन मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष शामिल हुए और चुनाव प्रचार –प्रसार सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर 20 सदस्यीय राज्य स्तरीय चुनाव कोर कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ लोकसभा स्तर पर भी 20 सदस्यीय लोकसभा कोर कमेटी का गठन किया गया है। आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं की सहमति के बाद इस कमेटी का गठन किया। इस कमेटी का मुख्य काम पुरे हरियाणा में चुनाव –प्रचार करना, चुनाव के लिए फंड इकट्ठा करना, सभी लोकसभाओं पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दस हजार पोलिंग स्टेशन व बीस हजार बूथ अध्यक्षों को ट्रेनिग देने का काम करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा स्तर पर 200 प्रचार वाहन 15 अप्रैल से गावं – गावं जा कर दिल्ली के कामों सस्ती बिजली – पानी माफ, बेहतर सरकारी स्कूल- अस्पताल , फ्री इलाज, फ्री टेस्ट (CT–स्कैन, MRI), किसान को फसल बर्बादी पर 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा , गेहूं का समर्थन मूल्य 2650 रूपये प्रति क्विंटल , शहीद जवान के परिवार को सम्मान राशि के रूप में 1 करोड़ की आर्थिक मदद जैसे एतिहासिक कार्यों का प्रचार करेंगे और साथ ही भाजपा का 2014 का मेनेफिस्टों साथ लेकर कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे। दिल्ली के काम और भाजपा के काण्ड घर-घर तक लेकर जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement