Advertisement
मधुमक्खी पालन पर मिलेगा 80 हजार रुपए तक का अनुदान, ऑनलाइन कर सकेगें आवेदन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में किसान, मधुमक्खी पालक अपने क्षेत्र में फ्लोरा समाप्त होने पर प्रदेश, देश के अन्य स्थानों पर मधुमक्खियों को स्थांतरित करने पर मधुमक्खी बाक्स तथा कालोनी के लाने ले जाने पर होने वाले खर्च पर भी अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए किसान, मधुमक्खी पालकों को अपने जिले में कार्यरत कार्यालय उप निदेशक उद्यान विभाग में संपर्क करना होगा।
किसान राज किसान पोर्टल पर सीधे ही आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों में जमाबंदी की प्रति, जनाधार, तथा बैंक पासबुक की प्रति लगानी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के बाद किसान अपनी इच्छानुसार, उद्यान आयुक्तालय जयपुर द्वारा पंजीकृत किसी भी फर्म से मधुमक्खी बॉक्स तथा मधुमक्खी कॉलोनी ले सकेंगे। इसके बाद अपने जिले के कार्यालय उप निदेशक उद्यान को सूचित किया जाएगा ताकि खरीदे गए मधुमक्खी बॉक्स तथा मधुमक्खी कालोनी का भौतिक सत्यापन किया जा सके। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान राशि, किसानों के बैंक खातों में सीधे ही स्थांतरित कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


