A smuggler arrested for drug smuggling from Jhalawar to Jodhpur in a sleeper bus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्लीपर बस में झालावाड़ से जोधपुर ड्रग तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2024 5:47 PM (IST)
स्लीपर बस में झालावाड़ से जोधपुर ड्रग तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार
-200 ग्राम एमडीएमए ड्रग व एक आईफोन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है कीमत जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर ब्यावर जिले की बर थाना पुलिस ने झाला चौकी के पास नाकाबंदी में रविवार सुबह एक स्लीपर कोच बस में सवार तस्कर भंवरलाल बिश्नोई पुत्र खमुराम (40) निवासी कंवर जी की खेजड़ी थाना ओसियां जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर 200 ग्राम एमडीएमए ड्रग सहित एक आईफोन जब्त किया है। जब्त की गई ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एवं अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एजीटीएफ विद्या प्रकाश के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में इनामी, वांछित अपराधियों, गैंगस्टर इत्यादि के बारे में आसूचना के संकलन के लिए हैड कांस्टेबल महेश कुमार, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, महावीर शेखावत व कांस्टेबल नरेश कुमार व सुरेश कुमार की एक टीम पूर्वी राजस्थान की और रवाना की गई है।

इसी दौरान टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल महेश कुमार एवं महावीर सिंह शेखावत को सूचना मिली कि एक व्यक्ति झालावाड़ से एमडी ड्रग तस्करी कर प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ होते हुए जोधपुर में सप्लाई करने ले जाता है। इस सूचना को टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों द्वारा विकसित कर शनिवार रात बस का पीछा किया गया।

लेकिन टीम और बस में काफी दूरी होने और माल खुर्द होने की आशंका पर ब्यावर जिले की बर थाना पुलिस को सूचना दी गई कि जोधपुर नंबर की एक स्लीपर बस ब्यावर से झाला चौकी की तरफ आ रही है, जिसकी सीट नंबर 7 पर बैठे व्यक्ति के पास काफी मात्रा में ड्रग है। इस सूचना पर रविवार सुबह बर थाना पुलिस की टीम ने झाला चौकी पर नाकाबंदी कर बताए गए नंबर की स्लीपर बस को रुकवाया ओर सीट पर बैठे हुए आरोपी भंवरलाल बिश्नोई की तलाशी ली गई तो उसकी जेब में रखी प्लास्टिक की थैली से 200 ग्राम एमडीएम ड्रग जप्त की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र में शेखपुर निवासी श्याम सिंह राजपूत से उक्त एमडीएमए ड्रग खरीद कर बेचने के लिए जोधपुर ले जाना बताया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान थाना सेन्दड़ा पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

उपरोक्त संपूर्ण कार्रवाई में हैड कांस्टेबल महेश कुमार, रविंद्र सिंह एवं महावीर सिंह शेखावत की विशेष भूमिका, हैड कांस्टेबल कमल सिंह व कांस्टेबल सोहन सिंह की तकनीकी भूमिका एवं हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, राकेश जाखड़ व कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार का सहयोग रहा। आरोपी की गिरफ्तारी में बर एसएचओ रूडा राम मय जाब्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement