A small truck caught fire due to a short circuit, and the fire brigade brought the fire under control.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूपवास : सड़क पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 5:51 PM (IST)
रूपवास : सड़क पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
रूपवास (भरतपुर)। भरतपुर मार्ग स्थित बर पीपर मोड़ पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केले खाली कर लौट रहे एक छोटे ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने देखते ही देखते ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग की लपटें फैलने से पहले ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और रूपवास नगरपालिका से दमकल की गाड़ी बुलवाई। ट्रक चालक शब्बीर (निवासी जरदारी, फतेहाबाद) ने बताया कि वह भरतपुर में केले खाली कर अपने गांव लौट रहा था, तभी बर पीपर मोड़ पर अचानक शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में आग धधक उठी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन और आगे के टायर पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। दमकल की तत्परता से ट्रक के पिछले हिस्से को जलने से बचा लिया गया। इस दौरान एएसआई राजेंद्र चाहर, उदय सिंह और दमकलकर्मी राजन सिंह, थान सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement