A person body found in Nagani forest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नागनी के जंगल में अधेड़ की लाश मिली

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जनवरी 2019 4:47 PM (IST)
नागनी के जंगल में अधेड़ की लाश मिली
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी पालमपुर सड़क मार्ग पर नागनी मंदिर के जंगल में एक अधेड़ का पुलिस ने शव बरामद की है। यह शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। जिससे यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ियां लाने गए लोगों ने शव को देखा व उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और शव को खैर के पेड़ से उतारा। शव की पहचान लाल चन्द पुत्र स्व. सन्त राम निवासी चिडू दरंग ज्वालामुखी उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से रस्सी मिली है। इसके अलावा कुछ और नही मिला और न ही कोई सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। मृतक ने पेंट और नीली धारीदार कमीज व सफेद व हरा स्वेटर पहना हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जा सकता है कि हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement