प्रतापगढ़। हथुनिया थाना पुलिस ने एक मोटरसाईकिल सवार युवक को भरी हुई पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया की हथुनिया थानाधिकारी रतनसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता द्वारा नाकाबन्दी की गई थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद किए है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।